जौनपुर : लकड़ी के सौदेबाजी को लेकर वन दरोगा का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

जौनपुर : लकड़ी के सौदेबाजी को लेकर वन दरोगा का ऑडियो वायरल, मचा हड़कंप

केराकत।
विनोद कुमार 
तहलका 24×7 
              क्षेत्र के जंगल की जमीन में उगे इमारती लकड़ी और लबे सड़क सरकार की मंशा पर वन विभाग द्वारा लगाये गये हरे पेड़ के लिये वन दरोगा लल्लन सिंह यमराज बन गये है। आये दिन हरे पेड़ो को वन माफियाओं द्वारा कटवाकर निजी टाल पर भेजकर मोटी रकम वसूल रहा है।गौरतलब है कि सरकार पेड़ लगाने और संरक्षा पर जोर देने के लिए लगातार प्रयास कर रही है वहीं केराकत वन क्षेत्र में वन अधिकारियों की सरपरस्ती में हरे पेड़ों की कटाई जारी है। बुधवार को केराकत वन क्षेत्र के वन दरोगा का एक लकड़ी कारोबारी से सौदेबाजी का ऑडियो वॉयरल हो गया।
वायरल ऑडियो में वन दरोगा कनुवानी क्षेत्र के एक लकड़ी माफिया से बात कर रहा है। जिसमें कारोबारी एक गाड़ी लकड़ी का बोटा किसी आरा मशीन पर ले जाने के लिए परेशान ना करने की सिफारिश कर रहा है। बातचीत करने के दौरान वन दरोगा लकड़ी माफिया से उसके एवज में दो हजार रुपये की मांग करता है, बाद में बात प्रत्येक गाड़ी के पीछे पाँच सौ रुपये की हो जाती है। वन दरोगा का लकड़ी माफिया से सौदेबाजी का ऑडियो वायरल होने से वन विभाग के अधिकारियों में हड़कंप मच गया। ऑडियो से साफ जाहिर है कि केराकत क्षेत्र में पेड़ों की कटाई जारी है। इस बारे में डिप्टी रेंजर अमित गौड़ से पूछा गया तो उन्होंने कहा कि किसी मिमिक्री आर्टिस्ट की आवाज हो सकती है इस बारे में जांच-पड़ताल के बाद उचित कार्यवाई की जायेगी।
Previous articleजौनपुर : मारपीट में घायल महिला‌ की इलाज के दौरान मौत, मचा हड़कंप
Next articleजौनपुर : आपकी अंतरात्मा जिस क्षेत्र का चयन करे उसी क्षेत्र में बढ़े आगे- कृपाशंकर सरोज
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?