34 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : लगातार दूसरे दिन अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

जौनपुर : लगातार दूसरे दिन अवैध असलहा बनाने की फैक्ट्री का भंडाफोड़

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 ऑपरेशन पाताल लोक के तहत पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। बदलापुर इलाके के बाद दूसरे दिन सोमवार की रात अवैध शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है। इस दौरान पांच अर्द्धनिर्मित कट्टा समेत अन्य उपकरण बरामद किया गया है।अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण शैलेंद्र कुमार ने बताया कि सरायख्वाजा प्रभारी निरीक्षक देवानंद रजक को सूचना प्राप्त हुई कि भैसनी पेट्रोल पंप के पास एक असलहा फैक्ट्री संचालित की जा रही है।

मौके से छापा मारा गया। वहां से राजू पुत्र मोतीलाल निवासी शाहपुर फिरोजपुर थाना जलालपुर, जनपद अंबेडकरनगर को पकड़ लिया गया। उसका साथी बृजेश उर्फ बिरजू पुत्र योगेंद्र निवासी व थाना सरायख्वाजा मौके से भाग गया। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपी के पास से पांच अर्द्ध निर्मित कट्टा और एक तमंचा 315 बोर और एक कारतूस और अन्य उपकरण आदि बरामद हुआ।

एएसपी ग्रामीण ने बताया कि फरार अभियुक्त की तलाश की जा रही है। फैक्ट्री से 3 लोहे की पाइप, 2 लोहे की रेती, एक सलाई रिंच, एक छोटी रिंच, एक लोहे का वर्मा, एक लोहे का पिलास, एक लोहे का पक्कड़, रिंच, एक लोहे की रेतडी, एक लोहे की ठोस राड, एक लोहे की सुम्मी, एक लोहे की छेनी, एक लोहे की हथौड़ी, नौ लोहे की पत्ती, सैंड पेपर नट बोल्ट लगभग 50 कील, रिपीट एक लोहे की भट्ठी, एक बाल्टी और मग्गा, जला कोयला, एक तेरह खाने की रिंच आदि बरामद किया है। इसके पहले, पुलिस ने बदलापुर इलाके से अवैध रूप से संचालित शस्त्र फैक्ट्री का भंडाफोड़ कर चार तस्करों को गिरफ्तार किया था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37108053
Total Visitors
638
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This