जौनपुर : लापता विक्षिप्त युवक का नहीं लगा सुराग

जौनपुर : लापता विक्षिप्त युवक का नहीं लगा सुराग

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
              क्षेत्र अंतर्गत बीरी समसुद्दीनपुर गांव से लापता विक्षिप्त युवक का चार सप्ताह बाद भी कहीं सुराग नहीं लग सका। थक हार कर पिता ने थाने में गुमशुदगी का मुकदमा दर्ज करा दिया है। गाँव निवासी 25 वर्षीय राहुल राजभर जो मानसिक रूप से विक्षिप्त बताया जाता है। वह गत 17 दिसंबर को घर से कहीं चला गया। शाम तक वापस नहीं लौटा तो स्वजन खोजबीन शुरू कर दिए। तब से एक माह बीतने को है। लेकिन उसका कहीं पता न चलने पर किसी अनहोनी की आशंका से स्वजन परेशान है। उसके पिता सतिराम प्रजापति ने थाने में गुमसूदगी की तहरीर दिया है।
Previous articleजौनपुर : आदर्श श्रीवास्तव बनाएं गए युवा मोर्चा के मण्डल अध्यक्ष
Next articleजौनपुर : अवैध शराब के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?