जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने गरीबों में बांटा लाई, गुड़, तिलवा व पतंग
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सेवा कार्यो में जनपद की अग्रणी संस्था लायंस क्लब क्षितिज ने शहर के कई हिस्सों में घूम-घूम कर मकर संक्रांति के पावन पर्व पर गरीबों को लाई, गुड़, तिल व बच्चों में पतंग का वितरण किया।सर्वप्रथम लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष जय कृष्ण साहू जैकी जी व उनकी पूरी टीम ने चाचकपुर, सिपाह मुसहर बस्ती में करीब 200 लोगों को लाई गुड़ तिल के पैकेट व बच्चों को पतंग बांटकर समाज को एक नेक कार्य करने की सीख दी।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह रानू ने कहा हमारी संस्था सदैव इस बस्ती में आती रहती है और यह ऐसी बस्ती है जहां तक सरकार भी मदद नहीं पहुंचा पाती लेकिन हमारी संस्था चाहे लाकडाउन की विषम परिस्थितियां रही हो उस समय से लेकर आज तक जो भी संभव मदद हो सकती है हमारी संस्था सदैव इस प्रकार के कार्य करती रहती है। इसके उपरांत सद्भावना पुल पर करीब 100 पैकेट अन्न के वितरित किए गए।इस अवसर पर जोन चेयर पर्सन दिलीप सिंह ने कहा हमारी संस्था का उद्देश्य ही है गरीबों व असहायों की मदद करना उसी क्रम में हमारी संस्था समाज के निम्न वर्ग तक अपनी मदद पहुंचाने का कार्य करती है।


















