जौनपुर : लायंस क्लब क्षितिज ने आयोजित किया होली मिलन समारोह
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
लायंस क्लब क्षितिज ने नगर के होटल में सभी लायंस सदस्यों के साथ होली मिलन समारोह आयोजित किया। कार्यक्रम का प्रारंभ लायंस क्लब क्षितिज के अध्यक्ष लायन जय कृष्ण साहू व चेतना साहू ने आए हुए सभी सदस्यों को अबीर-गुलाल लगाकर सभी को होली की बधाइयां दी।

इस अवसर पर संस्थापक अध्यक्ष शशांक सिंह (रानू) ने कहा कि होली हंसी खुशी का त्यौहार है और इसे हंसते हुए मनाना चाहिए। इस अवसर पर उन्होंने अग्रिम 3 अप्रैल को होने वाले हिंदू नववर्ष और डांडिया प्रोग्राम के लिए भी सभी का आह्वान किया। जोन चेयर पर्सन लायन दिलीप सिंह ने आए हुए सभी सदस्यों का का स्वागत व अभिनंदन किया। रंगारंग कार्यक्रम में डॉक्टर प्रिया सिंह ने एक मनमोहक प्रस्तुति दी। सभी सदस्यों ने अपनी अपनी प्रतिभाएं दिखाई। कार्यक्रम का सफल संचालन सचिव लायन प्रदीप सिंह द्वारा किया गया।



















