जौनपुर : लेखपाल संघ ने मरीजों को बांटे फल
शाहगंज।
एख़लाक खान
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ के 60वें स्थापना दिवस पर शाहगंज लेखपाल संघ की स्थानीय इकाई द्वारा सोमवार को राजकीय पुरुष अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किया।

बतौर अतिथि उप जिलाधिकारी अंकित कुमार लेखपालों के साथ पहुंचकर मरीजों में फल वितरित करते हुए उनसे हाल पूछे। एसडीएम ने संघ के पदाधिकारीयों की इस व्यवस्था की तारीफ करते हुए कहा कि हम अपने संगठन अथवा पारिवारिक आयोजन में समाज के लोगों की भलाई का कार्य करें तो स्वच्छ समाज का निर्माण हो सकता है। संघ के अध्यक्ष इंजीनियर विकास सिंह ने आभार प्रकट किया।

इस मौके पर पूर्व जिलाध्यक्ष संजय कुमार, पूर्व जिला उपाध्यक्ष सनन्दन भट्ट, मृत्युंजय, सुनील त्रिपाठी, विकास केसरवानी, दिनेश यादव, राकेश वर्मा, दूधनाथ आदि रहे।


















