गौरा बादशाहपुर। दीपक श्रीवास्तव तहलका 24×7 क्षेत्र के पिलखिनी स्थित सुधाकर सिंह फाउंडेशन महाविद्यालय में शुक्रवार को लैपटॉप वितरित किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्य अतिथि भाजपा गोरखपुर मंडल के महामंत्री और प्रधानाचार्य बिनोद कुमार राय ने सरस्वती प्रतिमा पर दीप जला कर किया।
कुल 115 छात्राओं को लैपटॉप वितरित किया गया।लैपटॉप पाकर सभी के चेहरे खिल उठे। इस दौरान मुख्य अतिथि बिनोद कुमार राय कहा कि आज के आधुनिक युग मे ज्यादातर शिक्षा में लैपटॉप का प्रयोग हो रहा है लैपटॉप का लोगो को लाभ मिलेगा। इस अवसर पर प्राचार्या डॉ रूबी राय, नोडल अधिकारी संतोष कुमार सिंह, डॉ सदानंद सिंह आदि मौजूद रहे।