जौनपुर : वरिष्ठ नेता राजदेव यादव व उनकी पत्नी समेत सैकड़ों लोग हुए सपाई

जौनपुर : वरिष्ठ नेता राजदेव यादव व उनकी पत्नी समेत सैकड़ों लोग हुए सपाई

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बसपा के वरिष्ठ नेता राजदेव यादव व उनकी पत्नी अमरावती यादव ने समाजवादी पार्टी में आस्था रखते हुए जिलाध्यक्ष लालबहादुर यादव के समक्ष सैकडों साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।

समाजवादी पार्टी सदस्यता ग्रहण के बाद राजदेव यादव ने कहा बसपा अब एक दुकान की तरह हो गयी है उसमें कार्यकर्ताओं का कोई सम्मान नहीं वह दुकान की तरह है जो ज्यादा पैसा लेकर जाएगा उसी को सम्मान मिलेगा। बसपा में सबसे ज्यादा कार्यकर्ताओं का शोषण है इसलिए शोषित वंचित वर्ग लड़ाई लड़ना ही मेरा प्राथमिकता था जिससें बसपा भटक गई है। अगर इस समय शोषित वंचित का लड़ाई कोई लड़ रहा है तो समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव उनके कार्य शैली से प्रभावित होकर मैं समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया हूं। निश्चित रूप से समाजवादी पार्टी की मजबूती के लिए पूरी ताकत इमानदारी से काम करेगें।

वहीं लालबहादुर यादव ने कहा समाजवादी परिवार आपके मान सम्मान की रक्षा हमेशा करेगा। निश्चित रूप से आप के आने से समाजवादी आंदोलन को बहुत बल मिलेगा। इस दौरान मुख्य रूप से श्याम बहादुर पाल, हिसामुद्दीन शाह, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, दीपचंद राम, शकील अहमद, महेंद्र यादव, दीनानाथ सिंह, दीपू श्रीवास्तव, गामा सोनकर, सूर्य भान यादव, राजमूर्ति सरोज, सोचन राम विश्वकर्मा, मंजूर हसन, रियाज आलम आदि लोग उपस्थित रहे।

Previous articleजौनपुर : छात्रों को दी गई सड़क सुरक्षा की जानकारी
Next articleसुल्तानपुर : ज्ञानेन्द्र विक्रम सिंह रवि अध्यक्ष और डॉ. शालिनी सिंह बनी महामंत्री
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?