जौनपुर : वरिष्ठ भाजपा नेता आरके सिन्हा का आगमन 22 मई को
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
भाजपा के राष्ट्रीय नेता व भाजपा के संस्थापक सदस्य आर के सिन्हा पूर्व राज्यसभा सांसद का जनपद में आगमन 22 मई रविवार को हो रहा है।श्री सिन्हा जौनपुर में 22 को शाम को 6 बजे से मंगलम लान सिविल लाइन्स में आयोजित पूर्वांचल संगत पंगत में भाग लेंगे उनके साथ संगत पंगत के प्रदेश संयोजक/प्रदेश अध्यक्ष मनोज लाल एडवोकेट का भी आगमन हो रहा है।


















