जौनपुर : विक्रम सिंह बने असिस्टेंट प्रोफेसर, गांव में खुशी का माहौल
बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
उत्तर प्रदेश उच्चतर शिक्षा सेवा आयोग प्रयागराज द्वारा जारी हुए परिणाम में गनेशपुर गांव के विक्रम सिंह का चयन असिस्टेंट प्रोफेसर पद पर हुआ है। जिससे उनके गांव गनेशपुर भन्नौर में खुशी का माहौल है।विक्रम सिंह की प्रारंभिक शिक्षा श्री गणेश विद्या पीठ इंटर कॉलेज भन्नौर बरसठी, जौनपुर से हुई है। उन्होंने स्नातक और परास्नातक शिक्षा इलाहाबाद विश्वविद्यालय से प्राप्त की।


















