39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : विक्षिप्त वृद्ध की तालाब में डूबने से हुई मौत

जौनपुर : विक्षिप्त वृद्ध की तालाब में डूबने से हुई मौत

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                     क्षेत्र अंतर्गत शेरपुर पथरा गांव में शुक्रवार की सुबह तालाब में एक बृद्ध की लाश तैरती देख सनसनी फैल गई। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने शव बाहर निकाला तो उसकी शिनाख़्त मुर्तजा उर्फ मदान के रूप में की गई। मृतक की उम्र 60 वर्ष से अधिक बताई जाती है। वह दिमागी तौर पर काफी दिनों से विक्षिप्त चल रहा था। मौके पर पहुँची पुलिस शव को कब्जे में लेकर अंत्य परीक्षण हेतु भेज दिया है।
मृतक की पत्नी जाहिदा ने बताया कि वे भोर में घर से शौच को निकले थे। काफी देर बाद भी वापस नहीं लौटे तो अगल बगल उनकी तलाश शुरू की गई। तभी तालाब में शव उतराने की सूचना मिलते ही वहाँ पहुँचें तो स्वजन उनकी पहचान करते ही फफक पड़े। जाहिदा ने बताया कि वर्षो पूर्व से उनकी दिमागी हालत ठीक नहीं चल रही थी। जिसका उपचार कराया जा रहा था।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37114983
Total Visitors
623
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This