जौनपुर : विद्युत कटौती से आम जनमानस हलकान, जिम्मेदार है मौन
# धान की रोपाई को लेकर किसानों को बारिश का बेसब्री से इंतजार
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
किसानों के बेहतरी व उनकी आय को दुगना करने के लिए लाखों करोड़ों रूपये खर्च कर उनके जीवन को बेहतर बनाने के लिए राज्य सरकार से लेकर केंद्र सरकार तक करोड़ों रुपए विद्युत विभाग पर खर्च किया जा रहा है। सरकार का प्रयास है कि किसानों के लिए सिंचाई के अनुकूल परिस्थिति बनी रहें पर कुछ जिम्मेदार अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा सरकार के इस प्रयास पर पानी फिरता दिख रहा है। धान की रोपाई का समय हो गया है इस वक्त किसानों के खेतों के लिए काफी मात्रा में पानी की आवश्यकता होती है पर शासन द्वारा किसानों को 5-7 घंटे भी बिजली मुहैया नहीं कराई जा रही है।


















