जौनपुर : विवादित खेत से खड़ी सरसों की फसल काट ले गए मनबढ़

जौनपुर : विवादित खेत से खड़ी सरसों की फसल काट ले गए मनबढ़

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के मजडीहां गांव में खेत से खड़ी सरसों की फसल मनबढ़ विपक्षी रात में काटकर उठा ले गए। पीड़ित ने पुलिस की मिलीभगत से खेत काटने का आरोप लगाया है।

गांव निवासी राज किशोर चौहान व विजय बहादुर के बीच खेत का विवाद चल रहा है जो दिवानी न्यायालय में विचाराधीन है। न्यायालय द्वारा उक्त खेत पर स्थगन आदेश जारी है। राजकिशोर ने खेत में सरसों लगाई थी। जिसे लेकर दोनों पक्षों का विवाद स्थानीय थाने पहुंचा। पुलिस ने सप्ताहभर पूर्व दोनों पक्षों के बीच समझौता कराते हुए फसल का आधा आधा हिस्सा दोनों पक्षों को लेने पर राजी किया। आरोप है कि बुधवार की रात विजय बहादुर पक्ष द्वारा खेत में खड़ी पूरी फसल काट ले गए। जिसका विरोध करने पर विपक्षी मारने पीटने की धमकी दे रहे हैं।
Previous articleजौनपुर : शैक्षिक जागरूकता के लिए ग्रामीण स्तर पर काम करने की आवश्यकता- उस्मान नदवी
Next articleजौनपुर : कांग्रेस का वजूद बचाने के लिए नेहरू परिवार के साये से निकलना होगा बाहर- सिराज मेंहदी
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?