जौनपुर : विस चुनाव के मद्देनजर एसडीएम ने संभ्रांतजनों संग की बैठक

जौनपुर : विस चुनाव के मद्देनजर एसडीएम ने संभ्रांतजनों संग की बैठक

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
              विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उप जिलाधिकारी नीतीश कुमार ने बुधवार को तहसील सभागार में क्षेत्रीय जनप्रतिनिधियों व संभ्रांत लोगों के साथ बैठक करके निष्पक्ष चुनाव कराने की अपील की।

उप जिलाधिकारी ने मौजूद ग्राम प्रधानों, सभासदों और गणमान्यजनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रशासन निर्धारित तिथि में निष्पक्ष एवं पारदर्शी चुनाव कराने की पूरी तैयारी कर चुका है। उन्होंने लोगों से चुनाव में अपना सहयोग देने की अपील करते हुए कहा कि शत प्रतिशत मतदान हो इसके लिए लोगों को जागरूक करें। गाँव में अराजक तत्वों पर निगाह रखें। किसी भी तरह की अफवाह फैलाने वालों की सूचना तत्काल संबंधित अधिकारियों को दें। उन्होंने कहा कि तहसील प्रशासन और पुलिस प्रशासन की क्षेत्र और सोशल मीडिया पर पैनी निगाह है। कोई भी अराजकता का माहौल बनाने का प्रयास करेगा उसे किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

इस मौके पर क्षेत्राधिकारी अंकित कुमार, नायब तहसीलदार अमित सिंह, प्रभारी निरीक्षक सुधीर कुमार आर्या, प्रधान विशाल यादव, जग्गू मौर्य, मुकेश राजभर सभासद अखिलेश यादव, अर्पित जायसवाल, उमेश अग्रहरि, मनीष जायसवाल, अनुराग मिश्रा आदि रहे।
Previous articleजौनपुर : केराकत में पैरामिलिट्री फ़ोर्स ने किया फ्लैग मार्च
Next articleजौनपुर : डॉ अंजना ने किया शाखा प्रबंधक संग बैठक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?