जौनपुर : वीरेंद्र प्रताप सिंह प्रबंधक, विनोद सिंह बने निर्विरोध अध्यक्ष
# आदर्श इंटर कालेज रेहारी प्रबंध समिति का शांतिपूर्ण ढंग से चुनाव हुआ
# प्रबंधक ने कहा विद्यालय में अनुशासन व गुणवत्तापूर्ण शिक्षा होगी प्राथमिकता
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
क्षेत्र के आदर्श इंटर कालेज रेहारी के प्रबंध समिति का चुनाव रविवार को हुआ। सर्व समिति से वीरेंद्र प्रताप सिंह को प्रबंधक और विनोद कुमार सिंह को अध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इस मौके पर नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कालेज की गरिमा को कायम रखते हुए विद्यालय में अनुशासन व गुणवत्तायुक्त शिक्षा प्राथमिकता होगी।

















