जौनपुर : वोट करेगा जौनपुर क्विज प्रतियोगिता का आयोजन
बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
स्वीप कार्यक्रम की कड़ी में मतदाता जागरूकता के अंतर्गत वोट करेगा जौनपुर विद्यालय स्तरीय क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

जनपद के स्वीप प्रभारी/ मुख्य विकास अधिकारी अनुपम शुक्ल के निर्देशन एंव सहायक स्वीप प्रभारी/जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डॉ गोरखनाथ पटेल के मार्ग दर्शन में बदलापुर विकासखंड के समस्त प्राथमिक विद्यालय, कंपोजिट विद्यालय एंव उच्च प्राथमिक विद्यालयों में आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में 18 वर्ष ऊपर उम्र वाले महिला व पुरुष मतदाताओं ने प्रतिभाग किया। विद्यालय स्तर पर प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त मतदाताओं को क्विज प्रतियोगिता 15 फरवरी 2022 को ब्लॉक संसाधन केंद्र बदलापुर पर आयोजित होगी।


















