जौनपुर : व्यापारियों की समस्याओं का अभिलंब हो निस्तारण- राधेरमण

जौनपुर : व्यापारियों की समस्याओं का अभिलंब हो निस्तारण- राधेरमण

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव 
तहलका 24×7
             नगर उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष राधेरमण जायसवाल के नेतृत्व में एक प्रतिनिधि मंडल ने सिटी मजिस्ट्रेट देवेंद्र सिंह से मुलाकात करके विभिन्न समस्याओं से अवगत कराया और व्यापारियों की समस्याओं को अविलंब निस्तारण करने के लिए अपील की गई।प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि पिछले 3 दिनों से 29 नवंबर 30 नवंबर एवं 1 दिसंबर तक शहर उत्तरी का कुछ एरिया पंजाबी मार्केट, ताड़तला मार्केट के व्यापारियों को विद्युत आपूर्ति नहीं मिल पा रही है जिससे लगभग 300 से 400 तक व्यापारी प्रभावित है व्यापार करने में कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।
साथ ही साथ विद्युत आपूर्ति नहीं होने के कारण जन समुदाय में भी पानी और बिजली की समस्या उत्पन्न हो गई है। नगर अध्यक्ष राधेरमण ने कहा कि व्यापार करने के लिए जो मूल समस्या है उसे अविलंब दूर किया जाए ताकि हमारे व्यापारियों को व्यापार करने आसानी हो। प्रतिनिधि मंडल में नगर महामंत्री दक्षिणी मुन्ना लाल अग्रहरि, महामंत्री उत्तरी मनोज कुमार साहू, अमर जौहरी, श्यामसुंदर मिगलानी, संजय जाड़वानी, सरदार तरनजीत सिंह, मनीष सेठी, सतीश अग्रहरि, राकेश जायसवाल, संतोष कुमार, सत्य प्रकाश जायसवाल समेत तमाम व्यापारी उपस्थित रहे। उपस्थित सभी व्यापारियों का आभार नगर महामंत्री मनोज कुमार साहू ने व्यक्त किया।
Previous articleजौनपुर : स्टेट बैंक ने कराया टीडी पीजी कालेज में पौधारोपण
Next articleजौनपुर : अखिलेश चन्द्र बने अटेवा मछलीशहर के नए संयोजक
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?