जौनपुर : व्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य

जौनपुर : व्रती महिलाओं ने दिया अस्ताचलगामी सूर्य को अर्ध्य

खेतासराय। 
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
              डाला छठ पूजा पर रविवार की शाम व्रती महिलाओं का सैलाब सरोवरों पर उमड़ पड़ा। नगर के भारती विद्यापीठ स्थित सरोवर तट पर व्रती महिलाओं ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर अस्ताचलगामी सूर्य को अर्घ्य दिया।
नगर पंचायत प्रशासन द्वारा सरोवर तट पर पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। सायं चार बजे से ही गाजेबाजे के साथ सरोवरों पर लोगों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। पूजा सामग्रियों से भरा दउरा सिर पर रखे, हाथ में गन्ना लिए डाला छठ गीत गाते सरोवर पर पहुंची। परिवार संग सरोवर तट पर पहुंची महिलाओं ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पानी में खड़ी होकर पूजन कर डूबते सूरज को अर्घ्य दिया। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस मुस्तैद रही।
Previous articleजौनपुर : धनुष टूटते ही जय श्रीराम के जयकारों से गूंजा पंडाल
Next articleजौनपुर : पूर्व गणतंत्र दिवस परेड के लिए छह स्वयंसेवक चयनित 
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?