जौनपुर : शराब की दुकानों पर चलाया गया सघन चेकिंग अभियान
# विभिन्न बैंक शाखाओं का किया निरीक्षण
केराकत।
विनोद कुमार
तहलका 24×7
होली के मद्देनजर बुधवार की दोपहर उप जिलाधिकारी राजेश चौरसिया, क्षेत्राधिकारी शुभम तोदी व प्रभारी निरीक्षक लक्ष्मण पर्वत ने क्षेत्र के विभिन्न शराब की दुकानों पर पहुंच नकली शराब बेचने व खरीदने के साथ साथ बचे हुए स्टाक को लेकर सघन चेकिंग की गई। चेकिंग के दौरान दुकानदारों के रजिस्टर चेक किए गए तो कई दुकानों पर मानक के अनुरूप शराब नहीं पाई गई। दुकानदारों को होली पर शराब नही बेचने सख्त हिदायत देने के साथ बताया गया कि अगर होली के दिन शराब बिक्री की गई तो कठोर से कठोर कार्यवाही की जायेगी।

















