जौनपुर : शाखा प्रबंधक के आवास पर एंटीकरप्शन टीम का छापा
बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के सरायलोका गांव निवासी एवं आजमगढ़ जनपद में यूबीआई बैंक में शाखा प्रबंधक के पद पर तैनात सर्वेश यादव के आवास पर शनिवार की रात्रि सीबीआई एंटी करप्शन की टीम ने सर्च वारन्ट लेकर घर की तलाशी ली।इसके पूर्व दिन में शाखा प्रबंधक सर्वेश को एंटी करप्शन टीम ने रिश्वत लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तारी होने की जानकारी परिजनों को देते हुए सर्च वारन्ट दिखाया तो सब हतप्रभ रह गए। टीम ने पुलिस की मौजूदगी में एक-एक कमरों की तलाशी लेने के बाद घर में मिले आभूषणों की लिस्ट बना परिवारजनों को सौंप रात्रि 12 बजे पुनः वापस चली गई।

















