जौनपुर : ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत, शिक्षा जगत में शोक

जौनपुर : ट्रेन से कटकर शिक्षक की मौत, शिक्षा जगत में शोक

बक्शा।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के औंका गांव के संत परमहंस इंटर कालेज के समीप रविवार की सुबह ट्रेन से कटकर 47 वर्षीय शिक्षक की मौत हो गई। सूचना पर पहुँचे परिजनों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी करतें हुए शव को पीएम को पीएम हेतु भेज दिया।

उक्त गांव निवासी शिक्षक प्रदीप कुमार गौतम बदलापुर विकास खण्ड के कम्पोजिट विद्यालय हिम्मतपुर में बतौर शिक्षक तैनात थे। रविवार की सुबह मॉर्निंग वॉक हेतु निकले प्रदीप रेलवे लाइन पार करते हुए ट्रेन की चपेट में आ गए जिससें उनकी मौत हो गई। घटना की जानकारी परिजनों को हुई तो हाहाकार मच गया। सूचना पर पहुँची पुलिस ने मृतक के भाई राजकुमार की तहरीर पर शव को कब्जे में लेते हुए पीएम हेतु भेज दिया। मृतक चार भाइयों में दूसरे नम्बर पर था। घटना के बाद पत्नी सुनीता व पुत्र शुभम, शिवम व पुत्री अनुपम का रो रोकर बुरा हाल है।
Previous articleजौनपुर : शाखा प्रबंधक के आवास पर एंटीकरप्शन टीम का छापा
Next articleजौनपुर : आरक्षण टिकट व ट्रेनों के ठहराव को लेकर किया गया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?