जौनपुर : शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

जौनपुर : शार्ट सर्किट से इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में लगी आग, लाखों का सामान जला

खुटहन।
मुलायम सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र अंतर्गत गौसपुर बाजार में एक इलेक्ट्रॉनिक की दुकान में मंगलवार की रात शॉर्ट सर्किट से लगी आग से उसमे रखा फ्रिज, वाशिंग मशीन, मिक्सर ग्राइंडर, पंखा, इनवर्टर, बैटरी तथा अन्य लाखों रुपये का उपकरण जलकर राख हो गया। घटना की जानकारी भोर में तब हुई जब दुकान के भीतर से उठता धूएं का गुबार दिखाई दिया। मौके पर जुटे दुकानदारों के प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। अग्निकांड में पांच लाख से अधिक की क्षति का अनुमान है।
उक्त बाजार में तूबा इलेक्ट्रॉनिक नाम से घरेलू उपयोग के एलेक्ट्रिक सामानों की दुकान वर्षों से संचालित है। संचालक सैयद एतसाम ने बताया कि हर रोज की भाँति शाम को वह दुकान बंद कर घर सोने को चला गया। सुबह करीब पांच बजे दुकान में आग लगने की जानकारी मिली तो वह भागता हुआ पहुंचा। किसी ढंग से शटर खोला गया तो भीतर पूरा सामान धू-धू कर जल रहा था। उसने बताया कि पांच लाख रुपये से अधिक के इलेक्ट्रॉनिक उपकरण जलकर राख हो गया।
Previous articleजौनपुर : सेवायोजन परिसर में आज लगेगा “वृहद रोजगार मेला”
Next articleसिराज मेंहदी को शरद पवार ने दी बड़ी ज़िम्मेदारी, बनाया माइनॉरिटी सेल का राष्ट्रीय चेयरमैन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?