जौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग, दो रिहायशी छप्पर जलकर खाक

जौनपुर : शार्ट सर्किट से लगी आग, दो रिहायशी छप्पर जलकर खाक

खुटहन।
संतलाल सोनी
तहलका 24×7
                क्षेत्र के तिलवारी गॉव में शनिवार की दोपहर दलित बस्ती में विद्युत शार्ट सर्किट की वजह से लगी आग से दो रिहायशी छप्पर व उसमे रखा घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। आस पास के लोगों ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गॉव निवासी हीरालाल गौतम तथा महेंद्र गौतम का अगल बगल घर है। दोनों ही घर के लोग सुबह से खेतों में काम करने गये थे। दोपहर में अचानक हीरालाल के छप्पर से आग की लपटें उठने लगी। कुछ ही देर बाद आग ने विकराल रूप धारण कर पड़ोसी महेंद्र गौतम के छप्पर को भी आगोश में ले लिया। आस पास के लोग जब तक आग पर काबू पाते तब तक दो रिहायशी छप्पर, उसमे रखी साइकिल, उपल आदि घरेलू सामान जलकर राख हो गया। गृहस्वामी हीरालाल ने बताया कि विद्युत शार्ट सर्किट की वजह से आगलगी की घटना हुई। उन्होंने करीब 25 हजार रुपये मूल्य के सामान की नुकसान की बात बतायी। समाचार लिखे जाने तक राजस्व विभाग का कोई अधिकारी/कर्मचारी घटनास्थल पर नही पहुंच सका था।
Previous articleजौनपुर : सराहनीय ! उर्वशी सिंह ने रक्तदान कर बचाई वृद्ध की जान
Next articleसुल्तानपुर : वैचारिक लड़ाई की हथियार हैं किताबें- ज्ञानेन्द्र रवि
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?