जौनपुर : शाहगंज कोतवाली पहुंचीं स्टूडेंट पुलिस कैडेट की छात्राएं
# पुलिस की कार्यप्रणाली से हुई रूबरू, बुनियादी कानूनों की मिली जानकारी
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
स्थानीय कोतवाली में सोमवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवादा की स्टूडेंट पुलिस कैडेट की छात्राओं को पुलिस की कार्यप्रणाली से रूबरू कराया गया। इस दौरान छात्राओं को बुनियादी कानूनी प्रक्रिया का प्रशिक्षण भी दिया गया और महिला सुरक्षा हेल्पलाइन के संबंध में जानकारी दी गई।

सोमवार को राजकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय नेवादा की प्रधानाचार्य निशा यादव और नोडल अधिकारी नीलम शर्मा के नेतृत्व में कक्षा नौवीं की छात्रा नसीमा, अंशु, साधना, गुंजन समेत अन्य स्टूडेंट पुलिस कैडेट छात्राओं ने कोतवाली में आकर कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार आर्या व महिला पुलिस कांस्टेबल से कोतवाली पुलिस की कार्यशैली के बारे में जानकारी हासिल की।


















