जौनपुर : शाहगंज पहुंचे प्रिंशु ने की जन प्रतिनिधियों से मुलाकात
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
विधान परिषद के स्थानीय निकाय का चुनाव नजदीक आते ही प्रत्याशियों ने मतदाता जन प्रतिनिधियों से संपर्क तेज कर दिया है। बुधवार देर रात भारतीय जनता पार्टी के एमएलसी प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंशु शाहगंज पहुंचे और जीत के लिए मतदाता जनप्रतिनिधियों का समर्थन मांगा।बुधवार को रात करीब साढ़े 9 बजे शाहगंज पहुंचे भाजपा प्रत्याशी बृजेश सिंह प्रिंशु ने नगर पालिका परिषद के चेयरमैन प्रतिनिधि प्रदीप जायसवाल से उनके आवास पर मुलाकात की।



















