जौनपुर : शाहगंज पुलिस की लंपटता, तहरीर तक नहीं दी लेकिन बना दिया वादी
# कथित वादी ने एसपी को पत्र देकर कहा मेरे खिलाफ रची गयी साजिश
शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
पुलिस की करतूतें भी अजीबोगरीब होती हैं। कहां तो एक प्राथमिकी दर्ज कराने के लिए नाक रगड़ना पड़ता है, वहीं शाहगंज कोतवाली पुलिस ने एक ऐसे शख्स को वादी बना दिया जिसने कोई तहरीर तक नहीं दी थी। कथित वादी ने इसे अपने खिलाफ साजिश बताया और पुलिस अधीक्षक समेत तमाम प्रशासनिक अधिकारियों का दरवाजा खटखटाया है। शाहगंज पुलिस की इस लंपटता की चर्चा क्षेत्र में चर्चा का विषय बनी हुई है।
कोतवाली थाना क्षेत्र के एराकियाना निवासी राजकुमार पुत्र मेवा लाल ने पुलिस अधीक्षक सहित तमाम प्रशासनिक व पुलिस अधिकारियों के समक्ष प्रार्थना पत्र के साथ हलफनामा देकर कहा कि वह पान की दुकान चलाता है। उसकी दुकान पर बीते 25 दिसम्बर को अफजल व दानिश नामक दो व्यक्ति से किसी भी प्रकार का कोई विवाद नहीं हुआ और न ही वह स्थानीय कोतवाली में उन लोगों के खिलाफ कोई लिखित तहरीर दी है। सूचनाकर्ता के अनुसार उसे बताया गया कि वह उपरोक्त लोगाें के खिलाफ शाहगंज कोतवाली में शिकायत किया। जिस पर उनके खिलाफ मुकदमा दर्ज हो गया है। जबकि ऐसी भी शिकायत उसने कोतवाली में नहीं किया है।



















