39 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : शाहगंज विधानसभा के जमुनियां मण्डल के कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

जौनपुर : शाहगंज विधानसभा के जमुनियां मण्डल के कार्यसमिति की बैठक सम्पन्न

# सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही पार्टी का लक्ष्य- रमेश मिश्र

# आगामी विधानसभा चुनाव में जमुनियां मंडल ने लिया 51 हजार वोट दिलाने का संकल्प- बच्चा भइया

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 विधानसभा क्षेत्र के जमुनियां मंडल में रविवार को भाजपा संगठन कार्यसमिति की विशेष बैठक निजमापुर प्राथमिक विद्यालय पर मण्डल अध्यक्ष राम स्वारथ बिन्द की अध्यक्षता में संपन्न हुई।कार्यक्रम का संचालन महामंत्री सुधीर सिंह ने किया। कार्य समिति की बैठक का मुख्य उद्देश्य संगठनात्मक संरचना करना रहा।

कार्यक्रम के प्रथम सत्र के मुख्य अतिथि विधायक बदलापुर रमेश मिश्रा ने भाजपा के पित्र पुरूष डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी एव पंडित दीनदयाल उपाध्याय के छायाचित्रों पर माल्यार्पण कर बैठक का शुभारंभ किया। प्रथम सत्र को सम्बोधित करते हुए विधायक रमेश मिश्र ने कहा कि शाहगंज से हमारा कोई विधायक नही है, न ही सांसद है, फिर भी पार्टी ने बिना भेदभाव सभी को लाभ दिया है। भारतीय जनता पार्टी ने सभी किसानों को किसान सम्मान निधि, आवास, गैस, इलाज के लिये आयुष्मान भारत से 5 लाख तक की चिकित्सीय राशि की महत्त्वपूर्ण योजना उपलब्ध कराई। साथ ही संगठन को मजबूत करने के लिए सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं को निर्देशित किया कि वे अपने-अपने दायित्व का गंभीरता से निर्वहन करें।

मंडल प्रभारी व भाजपा के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि इस कार्यसमिति बैठक में विधानसभा चुनाव जीतने के लिए रणनीति तैयार करें व जमुनियां मंडल लक्ष्य ले की इस बार अपने मंडल से भाजपा को 51 हजार वोट दिलाया जाएगा सभी ने एकस्वर से समर्थन करते हुए संकल्प लिया बच्चा भइया ने कहा कि भाजपा में छोटे से छोटे कार्यकर्ता का सम्मान है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए कहा कि बूथ के कार्यकर्ता पर ही सब निर्भर करता है। वहीं बैठक को सम्बोधित करते हुए राम स्वारथ बिन्द ने कहा कि भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना ही हमारा लक्ष्य है, तभी अंतोदय की हम परिकल्पना कर सकते है, इसके लिए हर बूथ का कार्यकर्ता भाजपा सरकार की जन कल्याणकारी योजनाओं को अच्छे से समझे और अपने गांव में इन योजनाओं की जानकारी आमजन को दें। भाजपा संगठन के दायित्वान कार्यकर्ता बूथ स्तर पर जाकर बूथ की संरचना बनाएंगे।

ओबीसी मोर्चा के प्रदेश मंत्री व पूर्व ब्लॉक प्रमुख राकेश वर्मा ने उपस्थित कार्यकताओं के अंदर जोश भरते हुए कहा कि ऐसे जवाबदार व्यक्ति को उस बूथ की जवाबदारी दी जाएगी जो पार्टी संगठन के निर्देशों के अनुसार संगठन का विस्तार कर सके और दी जा रही जवाबदारी का बखूबी निर्वाहन कर सके।
उक्त अवसर पर महामंत्री संदीप चौहान, जिला सह संयोजक आईटी व सेक्टर प्रभारी अवनीश यादव, जिला मंत्री महिला मोर्चा राजमती सरोज, मंडल उपाध्यक्ष अमरेश राजभर, श्रवण तिवारी, आशुतोष श्रीवास्तव, मुकेश राजभर, लीलावती, मंडल मंत्री ममता मौर्या, सुरेश चंद्र अग्रहरि, मनोज चौहान, अशोक राजभर, सुरेश धुरिया, संगीता जायसवाल, असलम अहमद, दिग्विजय सिंह, नीलेश पाण्डेय, जवाहर लाल यादव, धर्मेंद्र गौतम, गुफरान, मिठाई लाल, श्यामराज, श्याम बहादुर, अभिषेक एवं समस्त मंडल कार्यसमिति सदस्य व शक्ति केंद्र संयोजक एवं शक्ति केंद्र प्रभारी उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37115106
Total Visitors
619
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This