जौनपुर : शिक्षाविद व समाजसेवी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

जौनपुर : शिक्षाविद व समाजसेवी की प्रथम पुण्यतिथि पर दी गई श्रद्धांजलि

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 नगर में स्थित आदर्श शांति शिक्षण संस्थान के प्रधानाचार्य रहे विनोद सेठ का निधन गत वर्ष कोरोना महामारी से हो गया था। जिनकी प्रथम पुण्यतिथि पर विद्यालय प्रशासन द्वारा एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। श्रद्धांजलि सभा में सर्वप्रथम उनके चित्र पर पुष्पांजलि कर श्रद्धा-सुमन अर्पित किया गया।

इस दौरान विद्यालय के प्रबंधक एडवोकेट सचिन वर्मा ने कहा कि आठ साल तक उन्होंने ईमानदारी और कर्तव्यनिष्ठा से संस्था की सेवा किया, संस्था हमेशा उनका ऋणी रहेगा। उनके जाने से खाली स्थान को भरना असंभव है। उन्होंने अपनी काबिलियत के बल पर विद्यालय को नगर में एक पहचान दिलाई। वे एक सरल व्यक्तित्व के धनी थे। श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में कृष्ण कुमार, पवन कुमार अस्थाना, रामजतन, राकेश कुमार यादव, सुप्रिया तिवारी, उषा, शशिप्रभा, प्रीति प्रजापति, बिंदु, शिवम यादव, वंदना प्रजापति समेत तमाम छात्र एवं छात्राएं उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : मामूली विवाद के चलते हॉकर को मनबढ़ बदमाशों ने पीटा
Next articleजौनपुर : जिला समन्वयक प्रशिक्षण ने किया कई विद्यालयों का औचक निरीक्षण
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?