जौनपुर : श्रीमती राजदेई सिंह महिला कालेज ने चलाया स्वच्छता अभियान

जौनपुर : श्रीमती राजदेई सिंह महिला कालेज ने चलाया स्वच्छता अभियान

शाहगंज।
राजकुमार अश्क
तहलका 24×7
                श्रीमती राजदेई सिंह महिला पी.जी.कालेज ताखा पश्चिम में राष्ट्रीय सेवा योजना विशेष शिविर के अन्तर्गत सात दिवसीय विशेष शिविर के तीसरे दिन महाविद्यालय में साफ़ सफाई अभियान के बाद स्वंय सेविकाओं ने विलवाई स्थित महादेव मंदिर में स्वच्छता अभियान चलाया जिसमें मंदिर प्रांगण के साथ साथ आस पास भी साफ़ सफाई की गई तथा लोगों को स्वछता के प्रति जागरूक भी किया गया।
महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ शालिनी श्रीवास्तव ने स्वयं सेविकाओं को विशेष शिविर के महत्व के बारे में बताते हुए कहा कि देश सेवा के अनगिनत रास्ते होतें है उन्हीं में से एक रास्ता यह भी है कि हम लोग अपने आचरण से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक करें, उन्हें इसके महत्व के बारे में जानकारी दे जिससे उनका जीवन सुखमय हो और रोगों से दूर रहें। रासेयो के महत्व को समझाते हुए उन्होंने इसके बारे में उपस्थित स्वयं सेविकाओं को विस्तृत जानकारी दी। इस अवसर पर स्वयं सेविकाओं में रिया यादव, नैन्शी सोनी, शिवांगी उपाध्याय, अन्जली जायसवाल, मोनिका, अन्तिमा, रोली मोर्या, रुमा यादव के साथ महाविद्यालय की प्रवक्ताएं भी स्वयं सेविकाओं को राष्ट्रीय सेवा योजना के बारे मे अपने विचारों से सम्बोधित किया।
महाविद्यालय के वरिष्ठ लिपिक भानु प्रताप सिंह एवं सहायक लिपिक प्रभाकर यादव के साथ महाविद्यालय की परिचायिका गिरजा जी और निन्हका जी उपस्थित रही।
Previous articleजौनपुर : जीत की खुशी में भाजपा कार्यकर्त्ताओं ने निकाला विजय जुलूस
Next articleजौनपुर : पत्रकार उत्पीड़न व एवं भ्रष्टाचार के खिलाफ “सत्याग्रह आन्दोलन” का 215वां दिन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?