जौनपुर : श्रीराम जानकी मंदिर पंगुलदास कुटी के महंत पर हमला
मीरगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
थाना क्षेत्र के करियांव स्थित श्रीराम जानकी मंदिर पंगुलदास कुटी के महंत आत्मानंद ब्रह्मचारी पर गुरुवार की शाम जानलेवा हमला कर आरोपी फरार हो गया। सूचना पाकर मीरगंज पुलिस मामले की जांच कर रही है।पीठ के स्वामी आत्मानंद हमले से सहमे हुए हैं। महंत ने मुख्यमंत्री समेत पुलिस अधिकारियों से सुरक्षा की गुहार लगाई है। महंत का कहना है कि वे गुरुवार की शाम 7 बजे मंदिर के बरामदे में अकेले बैठे थे।

















