जौनपुर : श्रीराम वनवास की लीला देख भाव-विभोर हुए उपस्थित जन, छलके नैन
जलालपुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
त्रिलोचन महादेव में वीर शहीद योगेंद्र गिरी की स्मृति में चलने वाली रामलीला के चौथे दिन श्रीराम वनवास, कैकई कोप भवन, राम केवट संवाद का मंचन हुआ। भरत को राजगद्दी दिलाने के लिए मंथरा ने कूटनीति चाल चली और दशरथ से प्रण दिलवा दिया कि वह उन्हें दिये हुए दो वचन को पूरा करेंगे।श्रीराम जी को 14 वर्ष का वनवास और भरत को राजगद्दी दिलाने के लिए राजा दशरथ से मांग किया। जिसको सुनते ही राजा दशरथ मूर्छित होकर गिर पड़े। इस भावुक दृश्य को देखते ही दर्शक भाव विभोर हो गए।

राजपाट छोड़कर वन को जाते समय गंगा पार करने के लिए केवट की मदद लेते हैं ।केवट उन्हें पहचान जाता है ।केवट के भूमिका में राकेश गिरी ने जबरदस्त अभिनय किया। वहीं श्रीराम के किरदार में अरुण अग्रहरी ने अपनी शानदार अदाकारी दिखाई। संचालन की जिम्मेदारी का सचिन सेठ ने बखूबी से निर्वहन किया।डायरेक्टर की भूमिका में महेंद्र प्रताप राजभर ने अपनी भूमिका निभाई। इस दौरान आशीष गिरी सोनू, सत्यम सेठ, पवन सिंह, राहुल सेठ, विधायक गुप्ता, राज कुमार अग्रहरी, लल्लन सेठ, अजय मोदनवाल समेत सैकड़ो लोग मौजूद रहे।


















