जौनपुर : संगठित रहकर ही मिल सकती है संगठन को शक्ति- संजय उपाध्याय

जौनपुर : संगठित रहकर ही मिल सकती है संगठन को शक्ति- संजय उपाध्याय

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता
तहलका 24×7
               वी.एम.पी.एम. पब्लिक स्कूल गांधीनगर में अखिल भारतीय ब्राह्मण महासभा (रा.) की सदस्यता प्रमाण पत्र के वितरण में सम्मानित विप्र समाज के लोग उपस्थित हुए। जिसमें राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीपति उपाध्याय और संजय उपाध्याय प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल के आगमन पर स्वस्तिवाचन के साथ माल्यार्पण कर कार्यक्रम शुरू हुआ। जिसमें विप्र समाज के सम्मानित सदस्य व पदाधिकारियों का भी माल्यार्पण किया गया।कार्यक्रम का संचालन डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र प्रदेश कार्यकारिणी समिति द्वारा किया गया। राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा शिवाकांत उपाध्याय को जिला उपाध्यक्ष, पंकज मणि उपाध्याय को सह मीडिया प्रभारी, माताफेर मिश्र को जिला प्रभारी सदस्यता अभियान का पद दिया गया।

जिसकी जानकारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष द्वारा दी गई। इस पर उन्होंने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपनी सभ्यता और संस्कृति का पूर्णता ध्यान रखते हुए अपने धर्म की रक्षा करनी चाहिए। इसी दौरान प्रदेश अध्यक्ष पूर्वांचल ने कहा कि हमें अपने संगठन को शक्ति प्रदान करने के लिए हम सबको संगठित रहना आवश्यक है। जिलाध्यक्ष ने अपने वक्तव्य में कहा कि हमें अपने संस्कारों को कभी नहीं भूलना चाहिए इसकी चर्चा की कहां की अंत में ब्लॉक अध्यक्ष महराजगंज अमित पाण्डेय द्वारा सभी आए हुए विद्वत जन लोगों का अभिनंदन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया। इस मौके पर जिला अध्यक्ष अतुल दुबे, ,डॉ ज्ञान प्रकाश मिश्र, धनंजय तिवारी, जगदीश उपाध्याय, श्याम मिश्र, पारसनाथ उपाध्याय, सुरेश मणि त्रिपाठी, पं. राम अनुज शुक्ल, राजकमल मिश्र, शरद मिश्र, रवींद्र मिश्र, पंकज उपाध्याय आदि ब्राह्मण समाज के लोग उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : सर्वोदय इंटर कालेज खुदौली के 45 छात्रों का एनसीसी में हुआ चयन
Next articleजौनपुर : मो. हसन पीजी कालेज में व्यापक स्तर पर चला अनमय बचाओ अभियान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?