जौनपुर : संगत पंगत ने शोक सभा आयोजित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जौनपुर : संगत पंगत ने शोक सभा आयोजित कर दी भावभीनी श्रद्धांजलि

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                अखिल भारतीय कायस्थ महासभा जौनपुर के चिकित्सा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष डा. राहुल श्रीवास्तव (न्यूरो सर्जन) के पिता रमेश चंद्र श्रीवास्तव 68 वर्ष का गत दिनों देहान्त होने पर कायस्थ महासभा व संगत पंगत के लोंगो ने आवास पहुंचकर शोक व्यक्त किया गया और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित किया।

इस अवसर पर राकेश श्रीवास्तव प्रदेश महासचिव, जिलाध्यक्ष अखिल भारतीय कायस्थ महासभा ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि रमेश बाबूजी मैनेजर पद से पंजाब नेशनल बैंक से रिटायर हो कर समाज की सेवा कर रहे थे। उनके निधन से समाज की अपूरणीय क्षति हुई है जिसे कभी पूरी नहीं किया जा सकता है। संगत पंगत के प्रदेश सहसंयोजक राजेश श्रीवास्तव बच्चा भइया ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सब परिवार के साथ है।

शोक व्यक्त करने वाले में कायस्थ महासभा के जिला महासचिव संजय अस्थाना पत्रकार, संगत पंगत के जिलाध्यक्ष पंकज श्रीवास्तव हैप्पी, ग्लोबल कायस्थ महासभा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ संपूर्णानंद अस्थाना, वरिष्ठ उपाध्यक्ष विश्व प्रकाश श्रीवास्तव दीपक, उपाध्यक्ष पत्रकार अनुपम श्रीवास्तव, संतोष निगम, आतिश श्रीवास्तव, अमित श्रीवास्तव, सुरेश चंद श्रीवास्तव, सुलभ श्रीवास्तव, अनीश श्रीवास्तव, प्रमोद श्रीवास्तव आदि लोगो ने श्रद्धासुमन अर्पित किया।
Previous articleभदोही : बच्चा चोर समझकर महिला को किया निर्वस्त्र, पुलिस ने जताई अनभिज्ञता
Next articleजौनपुर : संगत पंगत ने वरिष्ठ संरक्षक प्रेम चन्द श्रीवास्तव को किया सम्मानित
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?