जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने की आत्महत्या

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी ने की आत्महत्या

जफराबाद।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 जलालपुर क्षेत्र के हौज ऊँचवापर गांव में रविवार की दोपहर को एक 15 वर्षीय किशोरी ने पंखे से रस्सी का फंदा लगाकर आत्महत्या कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुँच गयी।
उक्त गांव निवासी स्वर्गीय बाबूराम के तीन पुत्रियां तथा दो पुत्र है। दोनों लड़के मुम्बई में रहकर रोजी रोटी कमाते है। बड़ी लड़की की शादी हो चुकी है। घर पर इस समय उनकी छोटी लड़की चंदन कुमारी ही माँ के साथ रहती थी। रविवार को माँ कही गयी थी। चंदन न जाने किस कारण से घर के कमरे में फांसी लगा ली। उसी समय उसकी एक सहेली उसको बुलाने आयी तो खिड़की से उसे फांसी पर लटकता देख चिल्लाई। तब गांव के लोग तत्काल उसे नीचे उतारे।उनको लगा कि वह शायद जिंदा हो हालांकि वह मर चुकी थी तब लोगो ने घटना की सूचना पुलिस को दिया।पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिये भेज दिया।
Previous articleजौनपुर : ट्विटर अकाउंट पर पुलिस की छवि धूमिल करने के आरोप में एक पर केस दर्ज
Next articleउत्तम का बयान है अनुत्तम व गैर जिम्मेदाराना- लौटनराम निषाद
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?