जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत

# मायके वालों ने लगाया हत्या का आरोप

बरसठी।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                 क्षेत्र के बड़का पूरा (बड़ेरी) गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में विवाहिता की मौत हो गई। मायके वालों ने ससुरालीजन पर हत्या किए जाने का आरोप लगाया है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही मौत का कारण साफ हो सकेगा।

उक्त गांव निवासी राम मिलन पाठक की 26 वर्षीय पत्नी पार्वती देवी शनिवार की सुबह अपने कमरे में रहस्यमय परिस्थितियों में मृत पाई गईं। मृतका चंदौली जिले के महुरा प्रकाशपुर गांव निवासी स्व. राम गिरीश पांडेय की पुत्री थी। उसकी शादी 2014 में हुई थी। वह पांच बच्चों की मां थी। स्वजन का कहना है कि शुक्रवार की रात पार्वती भोजन करने के बाद कमरे में सोने चली गई। सुबह काफी देर तक कमरे से बाहर नहीं निकली तो उसकी सास मीना देवी जगाने गई तो बिस्तर पर मृत पाई। घर में उस समय सास व पति ही थे। शोर मचाने पर पास-पड़ोस के लोग जुट गए। तरह-तरह की अटकलें लगाई जाने लगीं। खबर लगने पर मायके से मृतका की मां नैना देवी व भाई राजकुमार पांडेय आ गए।

मृतका की मां व भाई का कहना है कि आरोप है कि शादी के बाद दांपत्य जीवन सुखमय चल रहा था। आठ माह पूर्व तीसरी बेटी पैदा होने के बाद पति-पत्नी में विवाद होने लगा था। उन्होंने आरोप लगाया कि ससुरालीजन ने पार्वती देवी की हत्या की है। उसके शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैैं। पुलिस का कहना है कि अभी मायके वालों की तरफ से तहरीर नहीं दी गई है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Previous articleबाजार में आयुर्वेद की 72 फीसदी दवाएं अधोमानक
Next articleजौनपुर : पर्स चुराते महिला चोर रंगेहाथ धराई, दर्शनार्थियों ने किया पुलिस के हवाले
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?