जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

जौनपुर : संदिग्ध परिस्थितियों में युवक की मौत

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
                नगर के भटियार सराय मोहल्ला में मंगलवार की रात्रि एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। परिजनों ने पुलिस को सूचना दिए बगैर बुधवार को शव का अंतिम संस्कार कर दिया। घटना को लेकर तरह तरह की चर्चाएं हो रही हैं।

जानकारी के अनुसार 36 वर्षीय सलमान शाह की तबीयत मंगलवार की रात अचानक बिगड़ गई। परिजन उसे देर रात वाराणसी के निजी अस्पताल ले गए। जहां देर रात उसकी मौत हो गई। मृतक के तीन बच्चे हैं। बुधवार की शाम परिजनों ने अंतिम संस्कार कर दिया। वहीं चर्चा है कि उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया था। पुलिस ऐसी किसी भी घटना की जानकारी से इनकार किया है।
Previous articleजौनपुर : भीषण गर्मी में 24 घंटे ठप्प रही पेयजल आपूर्ति, मचा हाहाकार
Next articleजौनपुर : मुंबई से चला व्यक्ति नहीं पहुंच सका अपने घर, परिजन हलकान
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?