35.1 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए शिक्षक संघ आरपार का बना चुका मन

जौनपुर : संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए शिक्षक संघ आरपार का बना चुका मन

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               शिक्षक महासंघ के बैनर तले सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में शिक्षक एकत्रित हुए प्राथमिक, माध्यमिक व उच्च शिक्षा से जुड़े शिक्षकों ने शिक्षा सेवा अधिकरण अधिनियम 2021 को शिक्षक हितों पर कुठाराघात बताते हुए अधिनियम की प्रतियां फूंककर विरोध जताया गया। विरोध प्रदर्शन की अध्यक्षता करते हुए महासंघ व प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार शुक्ला ने कहा कि अपने संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए शिक्षक समुदाय सरकार के विरुद्ध आरपार की लड़ाई का मन बना चुका है।

महासंघ के संयोजक व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संतोष कुमार सिंह ने कहा कि यह विडंबना ही है कि न्याय पाने के लिए शिक्षकों को हाइकोर्ट की जगह सुप्रीम कोर्ट जाना पड़ेगा। अधिकरण से न्याय की उम्मीद करना भी बेईमानी है। यह काला कानून किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं है। पूर्वांचल विश्वविद्यालय शिक्षक संघ के अध्यक्ष डॉ विजय कुमार सिंह ने सरकार को ललरकारते हुए कहा कि वह लगातार शिक्षकों के धैर्य की परीक्षा लेने से बाज आए। उन्होंने शिक्षक आंदोलन को और धार दार बनाने का भरोसा दिलाया। विरोध प्रदर्शन में शिक्षक लगातार सरकार के विरोध में नारेबाजी करते रहे।


इस मौके पर उषा सिंह, विजय लक्ष्मी यादव, शिवेंद्र सिंह, लक्ष्मी शंकर सिंह, विरेंद्र प्रताप सिंह, राजेश सिंह मुन्ना, रविचंद्र यादव, लाल साहब यादव, रामदुलार यादव, प्रेमचंद राय आदि ने भाजपा सरकार को शिक्षक व कर्मचारी विरोधी बताया। संचालन माध्यमिक शिक्षक संघ के जिला मंत्री रमाशंकर पाठक ने किया।
Mar 08, 2021

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37118189
Total Visitors
615
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This