27.8 C
Delhi
Saturday, April 27, 2024

जौनपुर : संस्कार भारती द्वारा दीपावली आनंद मिलन उत्सव सम्पन्न

जौनपुर : संस्कार भारती द्वारा दीपावली आनंद मिलन उत्सव सम्पन्न

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                समाजसेवी संस्था संस्कार भारती द्वारा रविवार की रात नगर पालिका परिषद स्थित पण्डित दीनदयाल उपाध्याय सभागार में दीपावली आनंद मिलन समारोह का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में बच्चों ने प्रतिभाग किया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के नगर कार्यवाह हनुमान प्रसाद और मुख्य अतिथि काशी प्रांत के संगठन मंत्री दीपक जी ने किया। दीप प्रज्वलन के बाद कार्यक्रम को प्रारंभ किया गया। जिसमें विभिन्न प्रकार के मनोरंजक, ज्ञानवर्धक और सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता के अलावा प्रतिस्पर्धात्मक प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। संस्था के सह मंत्री राजकुमार कसेरा द्वारा रंगोली का चित्र बनाया गया जिसकी सभी सदस्यों ने प्रशंसा की। बच्चों से सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता एवं भारतीय परंपरा से संबंधित श्लोक पूछे गए।

पारिवारिक कार्यक्रम में पांच जोड़ों द्वारा दिया और बत्ती द्वारा दीपक जलाने की प्रतियोगिता कराई गई। पुरुषों से धोती पहनने की प्रतियोगिता कराई गई। सेब खाओ प्रतियोगिता, धागे में फूल माला पिरोने की प्रतियोगिता, ऑलपिन जोड़ो प्रतियोगिता, ग्लास के द्वारा मीनार बनाने की प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। श्रेया, आकृति, अंशिका ने अभिनय नृत्य प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम का संचालन मंत्री रचित चौरसिया ने किया। अंत में संस्था के अध्यक्ष श्रवण कुमार ने आगंतुकों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में संस्था के संरक्षक संजय, अरविंद, सीमा, अनुपम, पूनम, गंगा, श्रवण, अजेंन्द्र, आनंद, अमित, दीपक सिंह, राजकुमार आदि सदस्य उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37129640
Total Visitors
689
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज

हर रूप में पूज्यनीय हैं श्रीकृष्ण जी महराज : प्रभाकर महराज जौनपुर।  विश्व प्रकाश श्रीवास्तव  तहलका 24x7             ...

More Articles Like This