जौनपुर : सड़क किनारे खुले मे रखा ढ़ाई सौ केबीए का टांसफार्मर दे रहा है बड़ी दुर्घटना को दावत
# छुट्टा पशु, स्कूली बच्चे एंव राहगीर कभी भी आ सकते है तेज करेन्ट की चपेट मे..
महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
प्रयागराज- शाहगंज मार्ग स्थित दुगौली मधुवन साड़ी सेन्टर के सामने सड़क पटरी पर 250 केबीए का ट्रांसफार्मर सड़क से महज दो फिट ऊंचे जर्जर चबूतरे पर वर्षो से खुला रखा गया है। करीब डेढ़ सौ कनेक्शन धारक की विद्युत सप्लाई इसी ट्रान्सफार्मर से होती है।महराजगंज फीडर का यह ढ़ाई सौ केबीए का खुला ट्रा़सफार्मर विभाग की घोर लापरवाही का उदाहरण है जिसके चलते किसी भी समय भारी हादसा हो सकता है।



















