जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में सात लोग गम्भीर रूप से घायल

जौनपुर : जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष में सात लोग गम्भीर रूप से घायल

महराजगंज।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                थाना क्षेत्र के गोंदालपुर गांव के बिंद बस्ती में सोमवार दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर मारपीट हो गई जिसमे एक पक्ष से सात घायल हो गए।जिनका सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्राथमिक उपचार के बाद पांच की हालत गंभीर देखते हुए जिला अस्पताल रेफर कर दिया। वहीं एक पक्ष के तहरीर पर पुलिस सात नामजद व एक अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया।

गोंदालपुर के बिंद बस्ती निवासी जमुना प्रसाद बिंद प्रथम पक्ष व दूसरा पक्ष खरभान बिंद के बीच लगभग डेढ़ वर्षो से आबादी की जमीन को लेकर विवाद चल रहा था। आए दिन हल्की फुल्की झड़प होती रहती थी ऐसे में सोमवार की सुबह उसी विवाद को लेकर दोनों पक्षों में मारपीट हो गई। देखते ही देखते लाठी डंडे सरिया निकल आए जिसमें प्रथम पक्ष जमुना प्रसाद बिंद, अजय कुमार, कन्हैया लाल, सूरज, राजकुमार,दिलीप, विजय घायल हो गए मौके पर पहुंची पुलिस सभी घायलों को एंबुलेंस द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया जहां प्राथमिक उपचार कर पांच गंभीर घायल कन्हैयालाल, सूरज राजकुमार, दिलीप व विजय को गंभीर चोट होने के कारण जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।

इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष कुमार शुक्ला ने बताया कि प्रथम पक्ष जमुना के तहरीर पर द्वितीय पक्ष के खरभान, दीपई, शैलेंद्र, राकेश, रवींद्र, जॉनी व एक अज्ञात के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया। समाचार लिखे जाने तक थाने में घायल पक्ष की तहरीर पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
Previous articleजौनपुर : तेज रफ्तार पिकअप की चपेट में आने से बाइक सवार दम्पत्ति की दर्दनाक मौत
Next articleजौनपुर : सड़क किनारे खुले मे रखा ढ़ाई सौ केबीए का टांसफार्मर दे रहा है बड़ी दुर्घटना को दावत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?