जौनपुर : सड़क दुर्घटना में अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत

जौनपुर : सड़क दुर्घटना में अज्ञात महिला की दर्दनाक मौत

बदलापुर।
दीपक श्रीवास्तव
तहलका 24×7
                     कोतवाली क्षेत्र के मिरशादपुर गांव के पास परमहंस गेट के सामने फोरलेन पर अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक अज्ञात 45 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना शुक्रवार सुबह 7:30 बजे की है। सूचना मिलते ही उप निरीक्षक राजेंद्र प्रसाद हमराही सिपाहियों के साथ मौके पर पहुंच गए। दुर्घटना में क्षत-विक्षत शव को एकत्र कर आवश्यक कार्यवाही में जुट गए।
लोगों ने आशंका जताई है कि महिला शुक्रवार को बाबा परमहंस धाम पर दर्शन पूजन करने जा रही थी। सड़क पार करते समय किसी तेज रफ्तार से जा रही अज्ञात वाहन की चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस उसके कपड़े चप्पल आदि से पहचान कराने में जुटी हुई है। घटना के दौरान अगल बगल के 100 से अधिक लोग मौके पर इकट्ठा हो गए थे।
Previous articleजौनपुर : बेटे ने दो लोगों पर लगाया माता-पिता को अगवा करने का आरोप
Next articleजौनपुर : छात्रों के साथ बाजार वासियों ने किया प्रदर्शन
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?