35.1 C
Delhi
Thursday, April 25, 2024

जौनपुर : सड़क हादसे में शाहगंज के एक युवक की मौत, एक घायल

जौनपुर : सड़क हादसे में शाहगंज के एक युवक की मौत, एक घायल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी 
तहलका 24×7 
             कस्बा स्थित भारती विद्यापीठ के समीप रविवार की रात्रि बोलेरो की टक्कर से बाइक सवार दो युवक घायल हो गए। जिसमें एक युवक की शाहगंज अस्पताल से जौनपुर ले जाते समय मौत हो गई जबकि दूसरे युवक को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
जानकारी के मुताबिक शाहगंज के पक्का पोखरा निवासी 32 वर्षीय अमित उर्फ सोनू सेठ पुत्र विजय सेठ रात्रि में अपने साथी गोलू सेठ के साथ बाइक से किसी बारात में जा रहा था। भारती विद्यापीठ के पास पहुंचे थे कि एक वाहन उनकी बाइक में टक्कर मारते हुए निकल गई। जिसमें दोनों युवक घायल हो गए। सूचना पर पहुंची सरकारी एंबुलेंस दोनों को सीएचसी शाहगंज ले गई। जहां सोनू सेठ की हालत गंभीर देख रेफर कर दिया गया। जौनपुर ले जाते समय सोनू सेठ की मौत हो गई। जबकि गोलू को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया। घटना से मृतक के परिजनों में कोहराम मचा है।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37097771
Total Visitors
713
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This