जौनपुर : सपा सभासद की हत्या के विरोध में सपाइयों ने प्रदर्शन कर दिया धरना
# आरोपितों की गिरफ्तारी न होने भड़के सपा नेता
# पुलिस ने कराया परिजनों की शिवपाल यादव से बात तो थमा आक्रोश
जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
सपा नेता सभासद योगेश यादव की हत्या के विरोध में बुधवार को सपाइयों ने सरोखनपुर गांव में मृतक का शव रखकर प्रदर्शन कर कई घंटे तक धरना दिया।सपा नेताओं का आरोप था कि पुलिस की लापरवाही के चलते यह घटना हुई है। इतनी बड़ी घटना को अंजाम देने वाले अपराधियों को पुलिस ने अभी तक गिरफ्तार नहीं किया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस के आला अफसर मौके पर पहुंच गए। मृतक के परिजनों की मांग पर सपा नेता शिवपाल सिंह यादव से मोबाइल फोन पर बात कराने के बाद धरना समाप्त हुआ।जिले के बदलापुर नगर पंचायत के सभासद व अधिवक्ता योगेश यादव की हत्या एक दिन पूर्व कुख्यात अपराधियों ने दुस्साहसिक तरीके से की गई थी। बुधवार को पुलिस प्रशासन ने शव का पोस्टमार्टम तो करा दिया लेकिन हत्यारों को पकडऩे में नाकाम रही। जिससे परिजनों ने मृतक के शव को लेकर उनके गांव सरोखनपुर गांव में धरने पर बैठ गयें।

उधर खबर लगते ही मल्हनी के सपा विधायक लकी यादव व पार्टी जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव ने मौक़े पर पहुँच कर पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों से बात कर परिवार की मांग से अवगत कराया। पीड़ित परिवार को उन्होंने शिवपाल सिंह यादव से बात कराई उनके द्वारा परिवार को पूरा भरोसा दिलाया कि वो परिवार की पूरी मदद करेंगे। मृतक का अंतिम संस्कार खुटहन के पिलकिछा घाट पर कराया गया। इस मौके पर पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष राजबहादुर यादव, प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, महेन्द्र यादव, रमापति यादव, आशीष यादव, अंकित यादव, ओमप्रकाश यादव, अमित यादव उपस्थित रहे।

















