35.1 C
Delhi
Sunday, April 28, 2024

जौनपुर : सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए योगी सरकार कटिबद्ध- अजय

जौनपुर : सभी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए योगी सरकार कटिबद्ध- अजय

# शाहापुर में चार सौ लोगों को वितरित किया गया कम्बल

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
               तहसील क्षेत्र में प्रदेश सरकार द्वारा निर्धनों को कम्बल वितरण किया गया। शाहापुर में एक दर्जन गांव के लाभार्थियों को चार सौ दस कम्बल वितरण तहसील प्रशासन की मौजूदगी में बीजेपी कार्यकर्ताओं ने किया। सूबे के खेल राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव को बतौर मुख्यातिथि शामिल होना था लेकिन अन्य कारणों से नही आये। कड़कड़ाती ठण्ड में कम्बल पाकर गरीबों के चेहरे खिल उठे।
बुधवार को यशोदा उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में जमदहा, शाहापुर, अब्बोपुर, खलौतीपुर, पोरईखुर्द, गोरारी, तारगहना, झाँसेपुर, सलरापुर समेत अन्य गांव के ग़रीब बेसहारा लोगों को कम्बल वितरित किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि के रूप में मौजूद सूबे के खेल राज्यमंत्री स्वतन्त्र प्रभार गिरीश चन्द्र यादव के प्रतिनिधि अजय सिंह ने प्रदेश सरकार का बखान करते हुए कहा कि योगी सरकार में बिना भेदभाव के सभी वर्गों को जन कल्याणकारी योजनाओं का लाभ पहुँचाया जा रहा है। प्रदेश सरकार की नीति से विपक्षी पार्टी की नींद हराम हो गई है। जनता में जाने के लिए उनके पास कोई मुद्दा नहीं है। विकास पुरुष मंत्री जिले के विकास को आगे बढ़ा रहे है। उन्होंने तहसील प्रशासन को निर्देशित किया कि कड़ाके के ठण्ड में कोई लाभार्थी वंचित न हो पाए।
इस के अलावा क्षेत्र के टिकरी खुर्द में भी गरीबों को कम्बल वितरण किया गया। समारोह की अध्यक्षता मण्डल अध्यक्ष धर्मेन्द्र मिश्रा जबकि संचालन वरिष्ठ भाजपा नेता डॉ गजेंद्र पांडेय ने किया। इस मौके पर प्रमुख रूप से नायब तहसीलदार अमित कुमार, लेखपाल अशोक यादव, संदीप श्रीवास्तव, कानूनगो अखिलेश यादव, मनीष गुप्ता, डॉ रामसूरत बिंद, उपेंद्र मिश्रा, लखेन्द्र बिन्द समेत अन्य पार्टी के कार्यकर्ता शामिल रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37149077
Total Visitors
499
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

बाइक से गिरकर किशोर की मौत, साथी घायल

बाइक से गिरकर किशोर की मौत, साथी घायल पिंडरा, वाराणसी। नीतेश गुप्ता  तहलका 24x7            फूलपुर थाना क्षेत्र के...

More Articles Like This