जौनपुर : समर कैंप का हुआ समापन, सम्मान पाकर खिल उठे नौनिहाल

जौनपुर : समर कैंप का हुआ समापन, सम्मान पाकर खिल उठे नौनिहाल

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
               नगर के शाश्वत उत्सव वाटिका में एएनसी डांस एकेडमी द्वारा डांसिंग स्टार 2022 का आयोजन हुआ जिसमें सैकड़ों बच्चों ने प्रतिभाग किया। अलग-अलग वेश-भूषा में अलग-अलग गीतों पर नृत्य एवं गायन की प्रस्तुति की, मुख्य अतिथि मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ लक्ष्मी सिंह, विशिष्ट अतिथि चित्रलेखा सिंह रही।नगर में चल रहे एएनसी डांस क्लासेज द्वारा पिछले 1 माह से बच्चों को ट्रेनिंग देकर तैयार कराया गया जिसमें नृत्य, गायन, हारमोनियम, गिटार आदि सिखाया गया।

जिस का समापन समारोह रविवार को आयोजित किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉ लक्ष्मी सिंह ने सभी बच्चों को सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। इस अवसर पर डॉ लक्ष्मी सिंह ने कहा कि जनपद के लिए ऐसे आयोजनों का होना बहुत अच्छी बात है जिसमें जनपद के बच्चों की कला को निखारा जा सकता है और इसी के साथ-साथ बड़े मंच ऊपर भी मौका मिल सकता है। कार्यक्रम का संचालन सलमान शेख ने किया एंव आभार आयोजक चांद शेख, नाजिया शेख ने किया। इस अवसर पर डॉ प्रियंवदा सिंह, डॉ स्मिता श्रीवास्तव, डॉ अंजू कनौजिया, अमित गुप्ता, राहिल, राजकुमार सिंह, इंदिरा जायसवाल, सोना बैंकर, डॉ शैली निगम, डॉ सैफ खान, डॉ अंबर खान, निखिलेश सिंह, डॉ रश्मि, अनिल उपाध्याय, सत्यम, आदित्य, शारिक खान, निशा समीर, सनी, सैफ, शान, शाहरुख के साथ-साथ अभिभावक गण भी उपस्थित रहे।
Previous articleजौनपुर : गैंगेस्टर एक्ट में वांछित अभियुक्त को सुरेरी पुलिस ने किया गिरफ्तार
Next articleजौनपुर : दैवीय आपदा के आवासों की जांच के लिए टीम गठित, 40 मिले अपात्र
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?