31.1 C
Delhi
Wednesday, April 24, 2024

जौनपुर : समाजवादी पार्टी ने चलाया प्रारम्भिक सदस्यता अभियान

जौनपुर : समाजवादी पार्टी ने चलाया प्रारम्भिक सदस्यता अभियान

जौनपुर।
विश्व प्रकाश श्रीवास्तव
तहलका 24×7
समाजवादी पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष लाल बहादुर यादव की अध्यक्षता में समाजवादी पार्टी के सदस्यता अभियान के जिला प्रभारी मुख्य अतिथि पूर्व सांसद नन्दकिशोर यादव के नेतृत्व में सदस्यता अभियान का शुभारंभ किया गया।

बैठक को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि संविधान और लोकतंत्र बचाने के लिए समाजवादी पार्टी के सदस्य अभियान चलाया जा रहा है इसमें पार्टी का कोई भी विधायक हो नेता हो या कार्यकर्ता सबको समाजवादी विचारधारा के लोगों से मिलकर घर घर जाकर पार्टियों को नीतियों को बताकर पार्टी की सदस्यता दिलाएं। अपने सेक्टर बूथ तक सदस्य बनाना ही हमारा लक्ष्य है हर बूथ पर कम से कम दो सौ प्रारंभिक सदस्य और कम से कम दो सक्रिय सदस्य बनाया जायेगा। आज देश के हालात जो बने हुए हैं उसमें लोकतंत्र की हत्या हो गई है भाजपा सरकार संविधान को नहीं मानती है और उत्तर प्रदेश में एक दहशत का माहौल बनाकर भाजपा सरकार ने रखा है। अगर आप लोगों को इस दहशत से निजात कोई दिला सकता है तो सिर्फ समाजवादी पार्टी है इसलिए समाजवादी पार्टी में अधिक से अधिक सदस्य बनाकर 2024 के होने वाले लोकसभा चुनाव को एक कड़ी चुनौती के रूप में तैयार करना ही हमारा लक्ष्य होगा। आज भाजपा जान रही हैं कि सिर्फ समाजवादी पार्टी ही मजबूत है जो हमारे हर अत्याचार का खुल कर विरोध कर सकती हैं इसलिए आज सब अखिलेश यादव को घेरने का काम कर रहे है।

बैठक में मुख्य रूप से विधायक पंकज पटेल, पूर्व विधायक लल्लन प्रसाद यादव, श्रीराम यादव, राजनरायन बिन्द, सुषमा पटेल, दीपचंद सोनकर, पूर्व अध्यक्ष राजबहादुर यादव, निवर्तमान प्रवक्ता राहुल त्रिपाठी, राकेश मौर्या, शकील अहमद, राजेश यादव, श्रवण जायसवाल, दीपचंद राम, रमापति यादव, विवेक रंजन यादव, आरिफ हबीब, रुक्सार अहमद, विजय सिंह बागी, मनोज मौर्या, शिवजीत यादव, भानु प्रताप मौर्या, गुड्डू सोनकर, मालती निषाद, शबनम नाज, पंकज यादव, बाबा यादव, आदि मौजूद रहे। संचालन निवर्तमान जिलामहाचिव हिसामुद्दीन शाह ने किया।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37081428
Total Visitors
461
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास

जाति धर्म से ऊपर उठकर श्रीकला धनंजय रच रही नया इतिहास # काफिला में बदल जाता है बसपा की महिला...

More Articles Like This