37.8 C
Delhi
Friday, April 26, 2024

जौनपुर : समाजसेवी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

जौनपुर : समाजसेवी ने अनाथ बच्चों के साथ मनाया जन्मदिन

# माता-पिता के प्रेरणा से अनाथ बच्चों के साथ खुशियों का किया इज़हार

खेतासराय।
अज़ीम सिद्दीकी
तहलका 24×7
             आज के बदलते समय परिवेश में जन्मदिन मनाने के भी नए- नए तरीके सामने आ रहे है। हर कोई अपने जन्मदिन पर कुछ स्पेशल करना चाहता है। ऐसे में कस्बा निवासी एक बड़े व्यवसाई के इकलौते पुत्र शिवम जायसवाल ने अपने सहयोगियों के साथ एक अनोखे तरीके से जन्मदिन मनाया। जिसकी सराहना की जा रही है। जो आज की वर्तमान पीढ़ी के साथ भविष्य के लिए प्रेरणास्रोत है।

आपको बता दें कि कस्बा निवासी व्यवसाई राजकुमार जायसवाल के इकलौते पुत्र शिवम जायसवाल ने बताया कि मेरे जन्मदिन के अवसर से एक पखवारा पहले ने पिता ने प्रेरणा दिया कि इस बार जन्मदिन के अवसर पर अनाथालय में चलकर अनाथ हुए बच्चों के बीच जन्मदिन मनाकर उनके साथ खुशियों का इज़हार किया जाएगा। इसी प्रेरणा से प्रेरित होकर मंगलवार की सुबह जन्मदिन के अवसर पर अपने परिवार व साथियों के साथ वाराणसी पहुँच कर काशी विश्वनाथ दर्शन कर आशीर्वाद लिया।
इसके पश्चात लहुराबीर स्थित काशी अनाथालय पहुँच कर बच्चों के साथ केक काटकर जन्मदिन मनाया। इस दौरान बच्चो से केक कटवाया गया। शिवम में बताया कि इस दौरान बच्चों के लिए चॉकलेट, खिलौने, कपड़े, गिफ्ट, मिठाईयां बांटी गई।इसके पश्चात जायसवाल क्लब के राष्ट्रीय अध्यक्ष मनोज जायसवाल के नेतृत्व में जायसवाल क्लब कार्यालय वाराणसी में जन्मदिन के अवसर पर कार्यक्रम आयोजित किया गया।

उन्होंने आगे बताया कि इस तरह से योजना बनाकर एक दूसरे के लिए भी खुशियों का दरवाजा खोल सकते है। उनके चेहरे की मुस्कान बड़ा सकून देती है। इस दौरान मुख्य रूप से सभासद मनीष गुप्ता, ईशान जायसवाल, सन्तोष राजन, विजय प्रकाश, शरद चन्द्र, अनूप गुप्ता, सत्यम जायसवाल व सूर्यान्श जायसवाल उपस्थित रहे।

तहलका संवाद के लिए नीचे क्लिक करे ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓ ↓

लाईव विजिटर्स

37111244
Total Visitors
633
Live visitors
Loading poll ...

Must Read

Tahalka24x7
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम..."सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय 

चेतावनी के साथ बंद कराया अमान्य विद्यालय  शाहगंज, जौनपुर।  एखलाक खान  तहलका 24x7             सोंधी ब्लॉक अंतर्गत बड़ागांव न्यायपंचायत...

More Articles Like This