जौनपुर : समाजसेवी पूर्व अध्यापक की मनाई गई पुण्यतिथि

जौनपुर : समाजसेवी पूर्व अध्यापक की मनाई गई पुण्यतिथि

तेजीबाज़ार।
संदीप गुप्ता 
तहलका 24×7
              जय हिन्द इंटर कॉलेज के पूर्व प्रवक्ता समाजसेवी स्व. क्रांति प्रताप सिंह की पुण्यतिथि का आयोजन कर श्रद्धांजलि अर्पित कर किया गया। कार्यक्रम हैदरपुर बाजार में उनके द्वारा 30 वर्ष पूर्व स्थापित शहीद जमीदार सिंह प्राथमिक विद्यालय प्रांगण में मनाया गया।
घर परिवार के लोगो ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर उनको श्रद्धांजलि दिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए देवराज पांडेय ने कहा कि समाज मे किये गए उनके कार्यो को याद कर कहा कि समाज ने उनके जैसा एक अनोखा हीरा खो दिया है। जिसने जीवन भर अपना पूरा समय समाज के लिए ही समर्पित कर दिया। क्रांति प्रताप सिंह के पौत्र एवं दंत चिकित्सक डॉ प्रभात विक्रम सिंह ने कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए अपने दादाजी को याद करते हुए उनके जीवन से प्रेरणा लेने को ही अपना उद्देश्य बताया।
मौके पर उपस्थित छात्रों को उन्होंने दांतों के रख-रखाव के सम्बंध में भी बताया। इस मौके पर ग्राम सभा के प्रधान कुन्दन सिंह, अमरजीत मिश्रा, हृदय नारायण सिंह, शरद सिंह, डॉ कर्मराज यादव एवं अनेक शिक्षक गण मौजूद रहे।
Previous articleजौनपुर : भूमि पूजन कर विधायक ने किया खुटहन समोधपुर मार्ग का शिलान्यास
Next articleजौनपुर : जीएसटी पर जनपद बंद का आह्वान अभी नहीं- इंदु सिंह
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?