जौनपुर : समाजसेवी राजेश ने दुर्घटनाग्रस्त व्यक्ति को पहुंचाया अस्पताल
जौनपुर। विश्व प्रकाश श्रीवास्तव तहलका 24×7 जनपद के सक्रिय सामाजिक कार्यकर्ता और पूर्वांचल विश्वविद्यालय के एमबीए विभाग के असिस्टेंट प्रोफेसर राजेश कुमार ने एक ऐसे व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाया जो सड़क के किनारे दुर्घटना से घायल होकर तड़प रहा था। समाजसेवी राजेश कहीं जा रहे थे उनकी नजर जैसे ही सड़क किनारे पड़े तड़पते व्यक्ति पर पड़ी वह तत्काल अपनी गाड़ी रोक करके उसके पास गए और वहां इकट्ठा सैकड़ों की भीड़ को हटाया जो केवल तमाशबीन बनी हुई थी उस घायल व्यक्ति को उन्होंने अपनी गाड़ी से चिकित्सालय ले गए जहां चिकित्सक ने इलाज करने से मना कर दिया लेकिन समाजसेवी ने उस चिकित्सक से विशेष आग्रह किया और किसी भी समस्या में साथ देने का वायदा किया और हर प्रकार की जिम्मेदारी लेने का वायदा किया तब वह चिकित्सक इलाज करना शुरू किया और समाजसेवी ने चिकित्सक के साथ मिलकर के उस घायल व्यक्ति की मरहम पट्टी करने में मदद की और इस विशेष अभियान में रमाशंकर और राम सिंह का विशेष सहयोग रहा।