जौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

जौनपुर : सवा किलो गांजा के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

शाहगंज।
रवि शंकर वर्मा
तहलका 24×7
                 कोतवाली पुलिस ने बुधवार की सुबह एक किलो दो सौ ग्राम गांजे के साथ युवक को गिरफ्तार करने का दावा किया। पुलिस ने आरोपित पर संबंधित धाराओं में केस दर्ज कर चालान न्यायालय भेज दिया।

उप निरीक्षक जयप्रकाश यादव हमराहियों के साथ गश्त पर निकले थे। इस दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि बड़ागांव चौराहे के पास युवक गांजा लेकर किसी खरीददार के इन्तेज़ार में खड़ा है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने संदिग्ध युवक को हिरासत में लेकर थाने पहुंची। तलाशी के दौरान उसके पास मिले थैले से एक किलो दो सौ ग्राम गांजा बरामद करने का दावा किया। पकड़े गए आरोपी ने अपना नाम शहनवाज पुत्र ग्यासुद्दीन निवासी बडागांव थाना शाहगंज बताया।
Previous articleजौनपुर : बाइक रैली निकालकर किया मतदान के लिए प्रेरित
Next articleजौनपुर : गुमशुदा की तीन दिन पूर्व सड़क दुघर्टना में हुई मौत
Tahalka24x7
तहलका24x7 की मुहिम... "सांसे हो रही है कम, आओ मिलकर पेड़ लगाएं हम" से जुड़े और पर्यावरण संतुलन के लिए एक पौधा अवश्य लगाएं..... ?